Shehar - Mere Khayalon Ka

Shehar - Mere Khayalon Ka
the city of my dreams

Monday, December 23, 2019

ये हिंदोस्तान है ।।।

दर्द हुआ बहुत ही,
जब देखा पिछले कुछ दिनों में,
मेरे हिन्दुस्तान में कोई हिन्दुस्तानी ही नहीं बचा,

कुछ कह रहे हैं हम हिंदू है,
कुछ ने कहा हम हैं मुसलमान,
फख्र था जिनकी सोच पर हमें,
वो कह बैठे "हम १००% एक्टर हैं"

कुछ कहते हैं विश्व में एक हिंदू राष्ट्र होना चाहिए,
कुछ कहते हैं यह "सैक्युलर कंट्री" है,
कुछ ने कहा 'हिंदुस्तान तेरे टुकड़े होंगे',
और कुछने कहा "हिंदुस्टान कटरे मैं है,"

ये हिंदोस्तान है,,,
ना पूरा हिंदू है, ना पूरा ईस्लाम...
'हिंद' से जुड़ा जब फारसी 'स्तान',
तब जाके बना है ये हिंदोस्तान!

पेहले "हिंदोस्तान" बोलना तो शीख लेते,,,

और,
कितने टुकड़ोंमें बांटोंगे इस मां का आँचल तुम,
२८ राज्य है,
कई सौ जा़त है,
धर्म है सौ किसम के,
और शायद यही सबसे बड़ी वारदात है।

आज,
मेरे देश की जवानी भूखी मज़दूरी कर रही है,
या सरे आम लूटी जा रही है ईज्जतें बार बार,
निर्भया को न्याय मिला नहीं अभी तक,
और "प्रियंका रेड्डी केस" ऐंकाऊंटर पर कर रहे हो सवाल!

कुछ सवाल मेरे भी है,
क्या ऊनकी जगह तुम्हारी बहन-बेटी होती,
तब भी करते यूं तकरार?
क्या पाकिस्तान में
हिंदू या हिंदोस्तानी मुसलमान की खैरीयत का लेते हो झिम्मा?
क्या ला पाए सरबजीत को सही-सलामत वापस?

ईतनी घटिया और गंदी राजनीति करोगे?
और अगर कहते हो जनता को,
के ऊतरो सड़कों पर,
अगर है चिंता जनता की,
तो निकलो घरकी चार दिवारी से,
बिना बॉडीगार्ड्सके,
आओ हमारे बिच में,
करो अनशन हमारे साथ,
काम धंदे छोड़के ।।।

और गर ईतना नहीं कर सकते,
तो खाक तुम्हारी वतन-परस्ती है,
भोली-भाली जनता को मत ऊकसाओ,
हमारी झिंदगीयाँ तो यूँही बहुत सस्ती है,

ये राजनीति निकाल दो,
तो वैसे भी हममें भाईचारा बहुत है,
एक झुबेर एक समीर के दिल में,
भाई से भी बढकर है,
झरा बाहर नज़र डालों,
खतरे कई और है,
आतंकवाद है,
चीन है,
पाकिस्तान है,
अमरीका की साजिशें है।
हर कोने में दुश्मन है,
ना कोई हिंदू है, ना कोई मुसलमान है,
पर हिंदोस्तान का असली दुश्मन हिंदोस्तान का राजकारण है।।।

Tuesday, September 24, 2019

बड़ा ही आसान होता है,
Sorry बोल देना,
Sorry बोल कर हाथ उठा लेना,
गलती हो गई, जो करना है कर सकते हो,

हाँ, गलती से हुई गलती को, गलती कह सकते हैं,
मगर जान-बूज़ के तो, खुरॉ़फात ही होती है...

मान लो चाईना का एक बाऊल अगर कोई आपके हाथ में दे,
कहे "इसे संभाल के रखना",
और आप ऊसे गिरा देते हो,
तो Wabi-Sabi से ऊसे जोडा़ जा सकता है,
और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है,
पर यार,
ये Wabi-Sabi किये हुवे बाऊल को अगर तुम तोड़ देते हो,
तो वो सिर्फ़ एक बदसूरत सा, बदनुमा सा खिलवाड़ बन के रह जाता है...

मत करो यार,
अगर आप किसी चीज़ को संभालने की झिम्मेदारी नहीं ले सकते,
तो ऊसे पड़ी रहने दो...
ऊठाओ मत,
तोडो मत,
Don't just ruin it by trying your luck...

 क्योंकि आपकी ईस शर्मनाक हरकत के बाद,
कोई ऊसका खरीद-दार नहीं रहेगा,,,
होगा तो बस बिखरना, बिखरना और खाक मैं शामिल होना ।

Sunday, May 5, 2019

कहानियां,
अक्सर मुझे ढूंढ लेती है ।

कहीं भीड़ में छुपी हुई, कहीं स्टेज पर चढ़ कर पुकारती है,
    किसीकी शैतानी आंखों से, किसी आशिक के दिल से,

दिल फाड़ कर रुला देती है, याद दिला कर कुछ लम्हें,
    कभी हंसा देती है, भूला कर दर्द कुछ पुराने,

झांकती है किसी किताब के पीछले पन्नों से शेर बनकर,
    या कभी पुरानी नोवेलके पैराग्राफके बीच डूडल बनकर,

गुनगुनाती है कभी दार्जिलिंग की वादीयोंमें घूमते हुवे,
    गालियां सुनाती है कभी मुंबई लोकलमें पीसते हुवे,

बदामी चेहरोंकी ज़ुर्रीयोंमें, मुस्कुराती पलकोंकी नमींओंमें,
    हाथोंकी घिसी हुई लकीरोंमें, मज़दूरके पांवों के छालोंमें,

कहानी - एक ज़रिया है दिलों को समझने का,
कहानी - एक तरीका है अपनी बात बताने का,
    मैं आँखें मूँद भी लूं, या उलझ जाऊं झिंदगी में कभी,

कहानियां,
अक्सर मुझे ढूंढ लेती है ।
                                                                   - समीर